महराजगंज में वन विभाग ने 16 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नौकरी से हटाया

महराजगंज में वन विभाग ने 16 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नौकरी से हटाया











महराजगंज के निचलौल और मधवलिया रेंज के 16 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को हटाने की नोटिस दी गई है। इन कर्मचारियों ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के सेवा शर्तों का अनुपालन नहीं किया है। इसके क्रम में अधिकारियों ने इन्हें हटाने का फरमान जारी  किया है।


वन विभाग ने इन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियुक्ति वन अधिनियम 2016 के अन्तर्गत किया था। इसके तहत हर कर्मचारी को एक वर्ष में 240 दिन ड्यूटी कम से कम करनी है। जबकि इन कर्मचारियों ने एक वर्ष में 240 दिन की ड्यूटी ही नहीं की है। ऐसी स्थिति में वन विभाग के अधिकारियों ने इन्हें हटाने का निर्णय लिया है। हटाए गए कर्मचारियों में निचलौल रेंज के फुलताज, हरिपाल, मोती, रामधनी, रमेश, लालबिहारी, ध्रुप, विजय बहादुर, लीलावती व सुदर्शन शामिल हैं।


वहीं मधवलिया रेंज में विश्वनाथ, रज्जाक, बबलू, रोझन एवं सुक्खू आदि के नाम शामिल हैं। काम से हटाए गए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते हाइकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं हुआ है। रेंजर जगरनाथ प्रसाद ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के आदेश के क्रम में इन कर्मचारियों के हटाने के बारे में नोटिस दी गई है।
 














  •  

  •  

  •