Road accident: तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मारी, महिला की मौत
बस्ती के मनौरी चौराहा स्थित नाले के पास एक महिला को तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने काफी देर तक शिनाख्त का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिल सकी।
थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है। पूछताछ में पता चला कि काफी दिनों से उसे आसपास के क्षेत्र में अकेले घूमते देखा गया था। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। गुरुवार की रात मनौरी पुल के पास ठोकर मारने के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला था। मृत महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। चौकीदार जयजय राम की तहरीर पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।